कानपुर में कोर कटिंग रेट (Core Cutting Price)

View English Price Guide

Indicative pricing (अनुमानित दरें): Final quotation depends on hole diameter, depth, material, reinforcement, quantity, access, location, and equipment requirements.

जरूरी जानकारी: साइट कंडीशन के अनुसार रेट

कोई भी दो साइटें एक जैसी नहीं होतीं। एक सामान्य ईंट की दीवार में होल करना और भारी सरिया वाले मजबूत आरसीसी स्लैब में होल करना दोनों में अलग-अलग समय और मशीनरी लगती है। नीचे दिए गए उदाहरण आपको सही बजट समझने में मदद करेंगे।

अनुमानित कोर कटिंग रेट्स (Indicative Rates)

2 से 5 इंच होल्स (पास में / 2-3 होल्स)

₹500 से शुरू / प्रति होल

यदि कानपुर में पास की लोकेशन पर एक साथ 2 से 3 या अधिक होल्स (जैसे एसी पाइप, प्लंबिंग लाइन) करवाने हों, तो रेट लगभग ₹500 प्रति होल से शुरू होता है।

सिंगल 2 से 5 इंच कोर होल

₹700 – ₹800 / प्रति होल

यदि सिर्फ एक ही होल करवाना हो, तो मशीनरी लाने-ले जाने (मोबिलाइजेशन), एंकरिंग सेटअप और काम की मेहनत के आधार पर रेट ₹700 से ₹800 होता है।

7 इंच कोर होल (किचन चिमनी / वेंटिलेशन)

₹800 – ₹1,500 / प्रति होल

किचन चिमनी का 6-7 इंच का होल सामान्य ईंट में या कई होल्स होने पर ₹800 से शुरू होता है। अगर भारी आरसीसी, ज्यादा गहराई, मोटी दीवार या दूर की लोकेशन हो, तो ₹1,000 से ₹1,500 या अधिक हो सकता है।

साइज के अनुसार अनुमानित दरें

कोर साइज उपयोग अनुमानित रेट (Starting Range) शर्तें
2 से 3 इंच स्प्लिट एसी कॉपर पाइप, पानी की पाइप मल्टीपल: ₹500 से शुरू | सिंगल: ₹700 - ₹800 ईंट या आरसीसी पर निर्भर
4 से 5 इंच टॉयलेट ड्रेनेज, प्लंबिंग पाइप मल्टीपल: ₹600 से शुरू | सिंगल: ₹800 - ₹900 सरिया और स्लैब की मोटाई पर निर्भर
6 से 7 इंच किचन चिमनी, भारी एग्जॉस्ट पंखा ईंट/मल्टीपल: ₹800 से शुरू | आरसीसी/सिंगल: ₹1,000 - ₹1,500 हेवी कोर ड्रिल मशीन की आवश्यकता
8 से 12+ इंच एचवीएसी डक्ट, फायर फाइटिंग पाइप साइट इंस्पेक्शन के अनुसार कोटेशन गहराई और साइट कंडीशन के आधार पर
आरसीसी स्लैब / वॉल कटिंग दरवाजा (3x7 फीट), सीढ़ी या लिफ्ट ओपनिंग प्रति रनिंग फीट या स्क्वायर फीट स्लैब मोटाई (4"-12") और सरिया घनत्व पर निर्भर

रेट किस आधार पर तय होता है?

  • होल का साइज और गहराई: बड़े साइज (6, 7, 8 इंच) और मोटी दीवारों में डायमंड बिट ज्यादा घिसती है और ज्यादा समय लगता है।
  • मटेरियल (ईंट बनाम आरसीसी): ईंट में कटिंग आसान होती है। अगर मजबूत आरसीसी (M25, M35) और 16mm/20mm का मोटा सरिया हो, तो काम में समय और मेहनत अधिक लगती है।
  • होल की संख्या (वॉल्यूम): जितने ज्यादा होल्स होंगे, प्रति होल रेट उतना ही कम हो जाता है।
  • दूरी (Distance): कानपुर में पास की साइट्स पर सामान्य चार्ज रहता है, जबकि उन्नाव, लखनऊ या दूरस्थ क्षेत्रों के लिए ट्रैवल चार्ज जुड़ता है।
  • काम की ऊंचाई और एक्सेस: जमीन पर काम आसान है, जबकि ऊंचाई पर मचान/पाड़ या सीढ़ी पर मशीन सेट करने में अतिरिक्त सावधानी लगती है।
  • बिजली और पानी: वेट कोर कटिंग के लिए 220V बिजली और पानी का कनेक्शन जरूरी होता है।

15 मिनट में अपनी साइट का सटीक कोटेशन पाएं

अपनी साइट की सही कीमत जानने के लिए व्हाट्सएप पर विवरण भेजें:

व्हाट्सएप पर जानकारी भेजें कॉल करें: 9236323804

मददगार जानकारी: होल का साइज | होल की संख्या | ईंट या आरसीसी | कानपुर में लोकेशन